Posts

Day 2 Nature Yaari Open Library

  आज नेचर यारी ओपन लाइब्रेरी का दूसरा दिन था  वैसे तो हर रविवार को ही इसका आयोजन करने का फैसला किया था लेकिन इस बार रविवार को दीवाली की वजह से स्थगित करना पड़ा क्योंकि बच्चे पटाखे फोड़ने में व्यस्त थे। आज कुछ छोटे बच्चो को भी पढ़ने के लिए किताबे दी। लेकिन उनको थोडा समझाया कि किताबों को सुरक्षित रखना, फटनी नहीं चाहिए और 1 हफ़्ते बाद इस पुस्तक को वापिस देकर नई किताब ले सकते हो।   एक प्यारी सी बच्ची जिसका नाम राधिका है वो पार्क में ही घूम घूम कर पढ़ने लगी। पिछली बार की तुलना में इस बार बच्चे थोड़े कम थे लेकिन आयोजन ठीक रहा। कुलमिलाकर जो मैंने ठाना है कि पढ़ने की आदत का प्रसार करना है तो उसके लिए निरंतरता जरूरी है। बड़े बड़े सपनों को पूरा करने के लिए छोटे छोटे प्रयास जरूरी हैं।  प्रकृति माता की जय  ✍️विजय महाजन एडवोकेट             संस्थापक              नेचर यारी

Activities Of Nature Yaari Foundation ❤️

Image
   नेचर यारी फाउंडेशन के अंतर्गत आने वाली सभी गतिविधियां निम्नलिखित हैं। Nature Yaari Animal Care  Nature Yaari Pathshala  Nature Yaari Open Library  Gardening By Nature Yaari  Plantation by Nature Yaari  Plastic Reuse Learning Workshop Nature Yaari Animal Care  जैसा कि नाम से ही विदित है Nature Yaari Animal Care के बैनर तले पशु पक्षियों की सेवा, घायल पशु पक्षियों का उपचार, लोगों को पशु पक्षियो के प्रति दया भावना रखने की अपील करना। बच्चों के अंदर जीवों के प्रति सकारात्मकता उत्पन्न करने का प्रयास करना।  Nature Yaari Pathshala  पाठशाला का मतलब स्कूल होता है। हर रविवार नेचर यारी फाउंडेशन की ओर से वृंदावन के चैतन्य विहार के एक खुले पार्क में इस पाठशाला का आयोजन किया जाता है। जिसमे हर उम्र के बच्चों को मुफ्त पर्यावरणीय शिक्षा देकर प्रकृति से जोड़ने का कार्य किया जाता है। इसमें समय समय प्रकृति से जुड़े विषयों पर ड्राइंग कम्पटीशन कराया जाता है जिससे बच्चे खेल खेल में प्रकृति को जान सके और प्रकृति से जुड़ सके। Nature Yaari Open Library  नेच...

Heart’s Talk Day 1

Image
दिल की बात ❤️   मेरा बचपन से ही किताबों से जुड़ाव रहा है। मेरे घर के पास आरके मिशन हॉस्पिटल में एक लाइब्रेरी बनी थी, मैं अक्सर वहाँ जाया करता था। वहाँ 200 रुपए का आजीवन लाइब्रेरी कार्ड बनाया जाता था। मैंने वो कार्ड बनवा लिया था और मैं वहाँ से किताबें लाकर घर पर या जहाँ जगह मिले पढ़ा करता था। घर का माहौल थोड़ा शोर शराबे वाला था, लेकिन मेरी कोशिश होती थी कि मैं ज़्यादा से ज़्यादा किताबें पढ़ूँ। मैंने प्रेमचंद को पढ़ा, अज्ञेय को पढ़ा, महादेवी वर्मा को भी पढ़ा। और इस बीच मैंने एक बात जानी कि पढ़ने लिखने से सोचने समझने की क्षमता बढ़ती है और निर्णय लेने की शक्ति बढ़ती है। हमारे क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह ने भी कई किताबों का अध्ययन किया था। मरने से पहले उन्होंने लेनिन की जीवनी को पढ़ा था। किताबें पढ़ना इंसान की रोज की आदतों में शामिल होना चाहिए इसीलिए मैंने “Nature Yaari Open Library” की शुरुआत की है। शुरूआत मैंने ख़ुद से की है मैंने अपने पास मौजूद सभी किताबों को इसके लिए समर्पित कर दिया। और चैतन्य विहार वृंदावन के एक खुले पार्क में हर रविवार शाम को इस लाइब्रेरी का आयोजन शुरू कर दिया। जिस...

Ye Devika Hai (A real Story of Educate a 7 year Girl Child)

Image
  ये देविका है 👧🏻 इसकी उम्र लगभग 6~7 साल होगी, ये वृंदावन में रस्सी पर चलकर खेल दिखाकर अपने पूरे परिवार का लालन पोषण करती है, मैं इसे रोज देखता रहता था, एक दिन मैंने इसे पास बुलाया इससे बात की तो पता चला कि ये स्कूल नहीं जाती है, मैंने पूछा कि स्कूल क्यों नहीं जाती है तो इसने बताया कि मुझे खेल दिखाना होता है, इस वजह से मैं स्कूल नहीं जा पाती भैया।   फिर मैंने पूछा क्या तुम्हारा मन नहीं होता पढ़ने 📚का तो उसने बताया मन तो होता है लेकिन काम भी तो करना है न।      फिर मैंने बिना देर किए कुछ किताब कॉपी और पेंसिल रबर लाकर उसे दी और पढाना शुरू कर दिया।  🗓️रोज़ दोपहर को एक घंटे का समय निकालकर वो पढ़ने के लिए आने लगी, 4 से पाँच दिन लगातार वो पढ़ने आई , मैं इसे होमवर्क भी देने लगा। वो पढ़ने में भी काबिल है। लेकिन एक दिन वो नहीं आई तो मैंने न आने कि वजह जानने के लिए उस जगह जाकर देखा जहाँ वो खेल दिखाती है। मैंने उससे पूछा कि पढ़ने क्यूँ नहीं आई। तो उसने बताया कि भैया माँ ने कॉपी किताब कूड़े में फेंक दी और मैंने मना किया तो माँ मुझसे बोली कि अगर तू पढ़ाकू हो जा...

Hame Padhna Hoga (A Nature Poem)

Image
  हमें पढ़ना होगा,📗📕 पेड़ो के बारे में,  पौधों के बारे में, मिट्टी के बारे में, हवा के बारे में, पानी के बारे में, प्रदूषण के बारे में, स्वच्छता के बारे में,  चिपको आंदोलन के बारे में,  महादेवी वर्मा को, सोहन लाल द्विवेदी को,  उन सभी को  जो प्रकृति के बारे में, लिखा जिन्होंने किताबो में  क्यूँकि इस प्रकृति को, बचाना है हकीकत में  न कि ख्वाबों में। इसीलिए हमे पढ़ना होगा  पढ़ाना होगा। अपना दायित्व निभाना होगा।  प्रकृति का जो विनाश करे  उन ताक़तों को मिलकर  हराना होगा।  इसीलिए हमें पढ़ना होगा  पढ़ाना होगा।  ✍️ विजय महाजन प्रेमी एडवोकेट          संस्थापक नेचर यारी 

Nature Yaari

Image
नेचर यारी एक non-profit ऑर्गेनाइजेशन है जो कि पर्यावरण के लिए कार्य करती है। इसका उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपने साथ जोड़ना और पर्यावरण के लिए कार्य करना है। आप भी अपना सहयोग दे सकते हैं।  आओ मिलकर करते हैं नेचर यारी। #nature_yaari