Ye Devika Hai (A real Story of Educate a 7 year Girl Child)

 ये देविका है 👧🏻





इसकी उम्र लगभग 6~7 साल होगी, ये वृंदावन में रस्सी पर चलकर खेल दिखाकर अपने पूरे परिवार का लालन पोषण करती है, मैं इसे रोज देखता रहता था, एक दिन मैंने इसे पास बुलाया इससे बात की तो पता चला कि ये स्कूल नहीं जाती है, मैंने पूछा कि स्कूल क्यों नहीं जाती है तो इसने बताया कि मुझे खेल दिखाना होता है, इस वजह से मैं स्कूल नहीं जा पाती भैया। 

 फिर मैंने पूछा क्या तुम्हारा मन नहीं होता पढ़ने 📚का तो उसने बताया मन तो होता है लेकिन काम भी तो करना है न। 

  फिर मैंने बिना देर किए कुछ किताब कॉपी और पेंसिल रबर लाकर उसे दी और पढाना शुरू कर दिया। 

🗓️रोज़ दोपहर को एक घंटे का समय निकालकर वो पढ़ने के लिए आने लगी, 4 से पाँच दिन लगातार वो पढ़ने आई , मैं इसे होमवर्क भी देने लगा। वो पढ़ने में भी काबिल है। लेकिन एक दिन वो नहीं आई तो मैंने न आने कि वजह जानने के लिए उस जगह जाकर देखा जहाँ वो खेल दिखाती है। मैंने उससे पूछा कि पढ़ने क्यूँ नहीं आई। तो उसने बताया कि भैया माँ ने कॉपी किताब कूड़े में फेंक दी और मैंने मना किया तो माँ मुझसे बोली कि अगर तू पढ़ाकू हो जाएगी तो रस्सी पर चलकर खेल कौन दिखाएगा। 

                     उसकी ये बात सुनकर मेरी आंखे भर आयीं कि कोई माँ ऐसी भी हो सकती है कि बच्ची को इसीलिए नहीं पढ़ने देना चाहती कि अगर वो पढ़ गई तो खेल कौन दिखाएगा। मैंने उससे कहा कि मम्मी को समझाओ कि खेल दिखाने से कौन रोक रहा है बस 1 घंटा ही तो निकालना है पढ़ने के लिए तो वो बोली कि भैया मैंने माँ को बोला लेकिन वो नहीं मानी उल्टा मुझे ही डाँटने लगी।

                   मैं दो तीन दिन से प्रयास कर रहा हूँ कि उसकी माँ मुझे मिले तो मैं उन्हें समझाने का प्रायास करूँ कि अगर देविका पढ़ लिख गई तो आपके पूरे परिवार की स्थिति बदल जाएगी। 

देविका की माँ से बात हुई वो तैयार नहीं हो रही , लेकिन मैं उन्हें लगातार समझाने का प्रयास कर रहा हूँ।जल्द ही वो मान जायेंगी।

                   वैसे तो नेचर यारी का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के लिए कार्य करना है लेकिन अगर हमारे देश के बच्चे अगर ज्ञान से वंक्षित रहेंगे तो न तो प्रकृति को जान पाएंगे और न ही प्रकृति का संरक्षण हो पाएगा। इसी वजह से मैंने उन जरूरतमंद बच्चो को शिक्षा देने के लिए नेचर यारी के बैनर तले “नेचर यारी पाठशाला” की शुरुआत की है। जिसमें बच्चो को पर्यावरणीय शिक्षा के साथ साथ सामान्य शिक्षा दी जा सके। 

        चाहें कुछ भी हो मैं अपना प्रयास जारी रखूँगा, और आप लोगों से भी अपील करूँगा कि आप भी अपने आस पास ऐसे बच्चो को खोजे जो शिक्षा से वंचित हैं और पढाने का प्रयास करें। ✏️📒❤️🤝


प्रकृति माता की जय 🙏🏻


विजय महाजन एडवोकेट 

फाउंडर 

नेचर यारी फाउंडेशन 

Comments

Popular posts from this blog

Nature Yaari

Activities Of Nature Yaari Foundation ❤️

Hame Padhna Hoga (A Nature Poem)