Day 2 Nature Yaari Open Library
आज नेचर यारी ओपन लाइब्रेरी का दूसरा दिन था
वैसे तो हर रविवार को ही इसका आयोजन करने का फैसला किया था लेकिन इस बार रविवार को दीवाली की वजह से स्थगित करना पड़ा क्योंकि बच्चे पटाखे फोड़ने में व्यस्त थे। आज कुछ छोटे बच्चो को भी पढ़ने के लिए किताबे दी। लेकिन उनको थोडा समझाया कि किताबों को सुरक्षित रखना, फटनी नहीं चाहिए और 1 हफ़्ते बाद इस पुस्तक को वापिस देकर नई किताब ले सकते हो।
एक प्यारी सी बच्ची जिसका नाम राधिका है वो पार्क में ही घूम घूम कर पढ़ने लगी। पिछली बार की तुलना में इस बार बच्चे थोड़े कम थे लेकिन आयोजन ठीक रहा। कुलमिलाकर जो मैंने ठाना है कि पढ़ने की आदत का प्रसार करना है तो उसके लिए निरंतरता जरूरी है। बड़े बड़े सपनों को पूरा करने के लिए छोटे छोटे प्रयास जरूरी हैं।
प्रकृति माता की जय
✍️विजय महाजन एडवोकेट
संस्थापक
नेचर यारी
Comments
Post a Comment